Thursday 13 November 2014

what is this kiss of love..why people are being obscene

what is this kiss of love..why people are being obscene..
Read this..
किस ऑफ लव का शो चल रहा था.....
एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किस ऑप लव
करने में लगा हूआ था...तभी अचानक
उसकी नजर अपनी बहन पर
पड़ती है जो उसके बगल में अपने बॉयफ्रेंड के
साथ किस ऑफ लव करने में ब्यस्त
थी...लड़का अपनी वाली को छोड़कर
बहन के पास जाता है और एक तमाचा उसके गाल पर
लगाता है....उसके बाद पेश है उन दोनों के बीच में
क्या बात हुई थी....
लड़काः- कमीनी तू यहाँ पर क्या कर
रही है....
(लड़की पहले तो डर जाती है लेकिन
अपने आशिक के सामने पिटने से उसका ईगो हर्ट
जो जाता है)....
लड़कीः- कुत्ते तू यहाँ पर क्या कर रहा है....
लड़काः- तुझे हमारी इज्जत
की ज़रा भी परवाह
नहीं....
लड़कीः- तुझे बड़ी परवाह है
बड़ा आया.....
लड़काः- घर चल आज पापा से तेरी कुटाई
करवाता हूँ....
लड़कीः- तेरी भी पोल आज
मैं खोल कर रहूँगी....
लड़काः- लेकिन लड़कियों को इस तरह खुले आम ये सब
शोभा नहीं देता....
लड़कीः-
तेरी माशूका भी तो लड़की है....
लड़काः- लेकिन तू मेरी बहन है.....
लड़कीः-
तेरी माशूका भी तो किसी की बहन
होगी....
लड़काः- तू समझ नहीं रही है मैं
लड़का हूँ और तू लड़की है....
लड़कीः- मतलब अय्याशी करने
का अधिकार सिर्फ लड़को को है....
लड़काः- समझ नहीं रही है यहाँ मेरे
बहुत सारे दोस्त आए हैं.....
लड़कीः- तेरे दोस्त आएं हैं तो मैं क्या करूँ....
लड़काः- प्लीज यहाँ से चली जा, देख
सारे लोग फोटो खींच रहे हैं.....
लड़कीः- जब तू यहाँ पर ये सब कर सकता है तो मैं
क्यों नहीं कर सकती...मैं यहाँ से
नहीं जाउंगी....
लड़काः- तू ऐसे नहीं मानेगी...
लडका अपनी बहन को पीटना शुरू कर
देता है और लड़की भी उससे भिड़
जाती है...सारे मीडिया वाले
फोटो खींचने लग जाते हैं और उन दोनो का वहाँ पर
मजाक बन जाता है...
क्या आप भी मज़ाक बनना चाहते हैं, जिस
लड़की से आप प्यार करते हो वह
भी तो किसी की बहन
ही है और आखिर क्यों करते हैं ये सब, प्यार
करना कोई गलत बात नहीं है लेकिन प्यार दिल से
किया जाता है, प्यार आत्मा से किया जाता है, प्यार एक एहसास
होता है, प्यार दिखाने की चीज़
नहीं होती...खुले आम अंग प्रदर्शन
और अश्लीलता दिखाने से प्यार
नहीं बढ़ता....प्यार एक दूसरे की मदद
करने, एक दूसरे की देखभाल करने और एक दूसरे
के प्रति सच्चे विश्वास से बढ़ता है 

No comments:

Post a Comment